#PanchayatDevelopment
हिमाचल प्रदेश: घंडल में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक पंचायत घर का लोकार्पण, जानें क्या बोले अनिरुद्ध सिंह
#News #panchayatdevelopment #ruraldevelopment
हिमाचल प्रदेश: घंडल में प्रदेश के पहले अत्याधुनिक पंचायत घर का लोकार्पण, जानें क्या बोले अनिरुद्ध सिंह
Shimla News: पंचायती राज एवं ग्रामीण विकास मंत्री अनिरुद्ध सिंह और लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने सोमवार को संयुक्त रूप से घंडल पंचायत घर का लोकार्पण किया। यह प्रदेश का पहला अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस पंचायत घर है। दोनों मंत्रियों ने स्थानीय लोगों की जनशिकायतें सुनी और उन्हें शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया। मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि शिमला ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र में विकास का श्रेय पूर्व मुख्यमंत्री स्वर्गीय वीरभद्र सिंह को जाता है। घंडल पंचायत में राष्ट्रीय लॉ यूनिवर्सिटी, ज्यूडिशियल अकादमी और संस्कृत अकादमी सहित कई राष्ट्रीय स्तर के शिक्षण संस्थान स्थापित हैं। यह क्षेत्र शिक्षा हब के रूप में विकसित हो रहा है।
rightnewsindia.com
September 8, 2025 at 7:45 PM