#PrivateBus
निजी बस चालक को चलती बस से मां बेटी को उतारना पड़ा भारी, 7500 का चालान काटा; अब लाइसेंस होगा रद्द
#privatebus #driver #movingbus #License #cancelled #MandiNews #HimachalNews
निजी बस चालक को चलती बस से मां बेटी को उतारना पड़ा भारी, 7500 का चालान काटा; अब लाइसेंस होगा रद्द
Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में निजी बस संचालक लगातार दूसरी बसों से आगे निकलने की होड़ में यात्रियों की जान जोखिम में डाल रहे हैं। न तो परिवहन विभाग इन बस संचालकों के खिलाफ कोई कार्रवाई कर रहा है और न ही पुलिस इन पर शिकंजा कस रही है। आए दिन शिकायतें आ रही हैं कि निजी बस संचालक चलती बस से यात्रियों को उतार रहे हैं। मंडी से सुंदरनगर रूट पर चलने वाली निजी बस संचालकों की सबसे ज्यादा शिकायतें पुलिस और विभाग के पास पहुंच रही हैं। दूसरी बसों से आगे निकलने की होड़ में यात्रियों को जल्दबाजी में बस से उतारने का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है, जिसमें निजी बस संचालक जल्दबाजी में एक मां और उसकी बेटी को उतारता हुआ नजर आ रहा है। यह वीडियो सोशल मीडिया पर भी वायरल हो रहा है।
rightnewsindia.com
October 22, 2024 at 5:24 AM