#ShimlaLandslide
शिमला: भारी भूस्खलन से विकासनगर में वाहन दबे, मुख्य मार्ग बंद
#News #Shimlalandslide #Himachalrain
शिमला: भारी भूस्खलन से विकासनगर में वाहन दबे, मुख्य मार्ग बंद
Shimla News: शिमला के विकासनगर और देवनगर इलाकों में भारी भूस्खलन हुआ है। बारिश से हुए इस भूस्खलन में सड़क किनारे खड़ी कई गाड़ियां मलबे की चपेट में आ गई हैं। घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। मौके पर फायर ब्रिगेड और पुलिस की टीमें राहत कार्य में जुटी हुई हैं। चार से पांच वाहनों के दबने की आशंका विकासनगर स्थित काली माता मंदिर के पास हुए भूस्खलन में करीब चार से पांच वाहनों के दबने की आशंका है। स्थानीय लोगों ने इसकी जानकारी प्रशासन को दी है। हादसे के बाद यह मुख्य मार्ग पूरी तरह से बंद हो गया है। दोनों ओर से यातायात बाधित हो गया है।
rightnewsindia.com
August 31, 2025 at 11:26 AM
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश से तबाही का सिलसिला जारी है। शिमला में कई जगहों पर लैंडस्लाइड की घटनाएं सामने आई हैं। पंथा घाटी इलाके में मकान के आगे की जमीन धंस गई, जिससे पांच मंजिला मकान को बड़ा खतरा पैदा हो गया है। बारिश की वजह से कई पेड़ गिर गए और स्थानीय लोगों की मुश्किलें और बढ़ गई हैं।
#himachalrains #monsoon2025 #heavyrainfall #naturaldisaster #shimlalandslide
September 17, 2025 at 8:31 AM
हिमाचल प्रदेश में लगातार हो रही भारी बारिश ने जनजीवन अस्त-व्यस्त कर दिया है। शिमला में भूस्खलन के चलते विश्वकर्मा मंदिर का एक हिस्सा टूटकर ढह गया। इस घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। पिछले 24 घंटे में हुई तेज बारिश और भूस्खलन से कई इलाकों में खतरा बना हुआ है।
.
.
#HimachalRain #ShimlaLandslide #HeavyRainfall #NaturalDisaster #TempleCollapse #bharatsamvad
September 3, 2025 at 11:32 AM