#SnowfallNews
हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी, फिसलकर खाई में गिरा ऑटो; बस ने पिकअप को मारी टक्कर
#HimachalNews #SnowfallNews #AccidentNews #KulluNews #ShimlaNews
हिमाचल में बर्फबारी का दौर जारी, फिसलकर खाई में गिरा ऑटो; बस ने पिकअप को मारी टक्कर
Himachal News: हिमाचल प्रदेश के ऊपरी इलाकों में बर्फबारी का दौर जारी है. इससे राज्य में मौसम बदल गया है. भारी बर्फबारी के बीच हिमाचल में पर्यटकों का आने का सिलसिला भी शुरू हो गया है. बर्फबारी ने स्थानीय लोगों की परेशानी बढ़ा दी है. कुल्लू की पर्यटन नगरी मनाली और लाहौल घाटी में बीते रोज से लगातार बर्फबारी हो रही है, जिससे कई फुट तक बर्फ जमा हो चुकी है. बर्फबारी के चलते अटल-टनल को आवाजाही के लिए बंद किया गया है. इसलिए सभी गाड़ियों को सोलंगनाला तक जाने की अनुमति है, लेकिन लगातार हो रही बर्फबारी के चलते यहां पर हर ओर बर्फ जम चुकी है.
rightnewsindia.com
December 28, 2024 at 10:46 AM