#indialandslide
हिमाचल प्रदेश लैंडस्लाइड: कुल्लू के निरमंड में भूस्खलन में 8 लोग दबे; एक की मौत, चार लापता
#News #himachalpradeshlandslide #indialandslide
हिमाचल प्रदेश लैंडस्लाइड: कुल्लू के निरमंड में भूस्खलन में 8 लोग दबे; एक की मौत, चार लापता
Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में भारी बारिश के बाद हुए एक भीषण भूस्खलन में आठ लोग मलबे में दब गए हैं। इस घटना में एक व्यक्ति की मौत हो गई है जबकि तीन घायलों को बचा लिया गया है। चार लोग अभी भी लापता हैं। रात करीब दो बजे शर्मानी गांव में पहाड़ी का एक बड़ा हिस्सा खिसक आया। यह घटना विकास खंड निरमंड की ग्राम पंचायत घाटू में हुई। भूस्खलन इतना शक्तिशाली था कि उसने एक घर को पूरी तरह से अपनी चपेट में ले लिया। मलबे में दबे ज्यादातर लोग एक ही परिवार के सदस्य बताए जा रहे हैं। पूरे गांव में दहशत का माहौल है।
rightnewsindia.com
September 9, 2025 at 3:23 AM