#HimachalPradeshNews
हिमाचल प्रदेश में हो रहा जातिवाद का नंगा नाच, सरकार चुप, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही; जानें अपराध के सनसनीखेज मामले
#News #crimenews #HimachalPradeshnews
हिमाचल प्रदेश में हो रहा जातिवाद का नंगा नाच, सरकार चुप, पुलिस नहीं कर रही कार्यवाही; जानें अपराध के सनसनीखेज मामले
Himachal News: हिमाचल प्रदेश जितना शांत दिखता है उतना शांत असल में है नहीं। यहां आए दिन अपराध बढ़ता चला जा रहा है फिर चाहे वह नशा हो, रेप हो, चोरी-डकैती हो या अनुसूचितजाति और जनजाति के लोगों के ऊपर अत्याचार। अभी हाल में हुई घटनाओं ने हिमाचल में हो रहे जातिगत अपराधों के बारे में एक बड़ा खुलासा किया है।
rightnewsindia.com
October 3, 2025 at 10:38 AM
हिमाचल प्रदेश: रूमित सिंह ठाकुर ने की 68 विधायकों का पुतला जलाने की कोशिश, पुलिस ने विफल किया प्रयास
#News #RightNewsIndia #himachalpradeshnews #politicalnews
हिमाचल प्रदेश: रूमित सिंह ठाकुर ने की 68 विधायकों का पुतला जलाने की कोशिश, पुलिस ने विफल किया प्रयास
Solan News: हिमाचल प्रदेश के कुनिहार में राष्ट्रीय देव भूमि पार्टी द्वारा प्रदेश के 68 विधायकों के पुतला दहन का कार्यक्रम विफल हो गया। पुराने बस अड्डे पर आयोजित इस कार्यक्रम में पुलिस ने हस्तक्षेप कर पुतले जब्त कर लिए। पार्टी प्रदेशाध्यक्ष रूमित सिंह ठाकुर और पुलिस के बीच पुतले को लेकर छीना-झपटी हुई। दशहरे के दिन आयोजित इस विरोध प्रदर्शन में भारी पुलिस बल तैनात था। सुबह साढ़े ग्यारह बजे रूमित सिंह ठाकुर अपने समर्थकों के साथ पुतला लेकर बस अड्डे पहुंचे। जैसे ही उन्होंने पुतला जलाने का प्रयास किया, पुलिस ने तुरंत हस्तक्षेप किया। इस दौरान दोनों पक्षों के बीच पुतले को लेकर खिंचाव हुआ।
rightnewsindia.com
October 2, 2025 at 11:31 AM
हिमाचल प्रदेश: अनुसूचित जाति आयोग ने 12 वर्षीय बालक की मौत के मामले में पुलिस को तीन दिन में रिपोर्ट देने का दिया आदेश
#News #RightNewsIndia #scstact #himachalpradeshnews
हिमाचल प्रदेश: अनुसूचित जाति आयोग ने 12 वर्षीय बालक की मौत के मामले में पुलिस को तीन दिन में रिपोर्ट देने का दिया आदेश
Shimla News: हिमाचल प्रदेश अनुसूचित जाति आयोग ने रोहड़ू उपमंडल के चिड़गांव क्षेत्र में एक 12 वर्षीय बालक की मौत के गंभीर मामले पर कड़ी कार्रवाई की है। आयोग ने पुलिस विभाग को तीन दिन के भीतर एक विस्तृत जांच रिपोर्ट पेश करने का आदेश दिया है। आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान ने इस मामले में एससी-एसटी अधिनियम के तहत तुरंत केस दर्ज न होने पर गंभीर चिंता जताई है।
rightnewsindia.com
October 1, 2025 at 1:34 PM
कुल्लू SDM केस: दुष्कर्म आरोपी विकास शुक्ला पर कसा कानूनी शिकंजा, गर्भपात से लेकर बंधक बनाने तक की धाराएं भी लगाई
#News #RightNewsIndia #rapecase #HimachalPradeshnews
कुल्लू SDM केस: दुष्कर्म आरोपी विकास शुक्ला पर कसा कानूनी शिकंजा, गर्भपात से लेकर बंधक बनाने तक की धाराएं भी लगाई
Kullu News: कुल्लू के पूर्व एसडीएम विकास शुक्ला पर दुष्कर्म का मामला गर्माया हुआ है। पुलिस ने आरोप पत्र में कई गंभीर धाराएं जोड़ दी हैं। आरोप हैं कि उन्होंने एक महिला के साथ दुष्कर्म किया और बाद में जबरन गर्भपात करवाया। पीड़िता ने उच्चस्तरीय जांच की मांग करते हुए कुल्लू पुलिस पर मामला दबाने का आरोप लगाया है। पीड़िता ने हिमाचल प्रदेश के पुलिस महानिदेशक को लिखे पत्र में कहा है कि जिला स्तर पर निष्पक्ष जांच संभव नहीं है। उसने मामले की जांच मुख्यालय स्तर के अधिकारी या महिला डीआईजी से करवाने का अनुरोध किया है। उसने आरोप लगाया कि कुल्लू पुलिस मामले को दबाने का प्रयास कर रही है।
rightnewsindia.com
October 1, 2025 at 9:08 AM
हिमाचल प्रदेश: निजी वन उपज की लकड़ी की नई दरें जारी, कीमतों में हुई 10% की बढ़ोतरी
#News #RightNewsIndia #timberprice #HimachalPradeshnews
हिमाचल प्रदेश: निजी वन उपज की लकड़ी की नई दरें जारी, कीमतों में हुई 10% की बढ़ोतरी
Shimla News: हिमाचल प्रदेश सरकार ने निजी वन उपज की लकड़ी की कीमतों में दस प्रतिशत की बढ़ोतरी की है। वन विभाग ने इमारती लकड़ी की खरीद-फरोख्त के लिए यह नई दरें तय की हैं। अतिरिक्त मुख्य सचिव वन कमलेश कुमार पंत ने इस संबंध में आधिकारिक अधिसूचना जारी कर दी है। यह फैसला हिमाचल प्रदेश वन उपज अधिनियम, 1982 के तहत लिया गया है।
rightnewsindia.com
September 29, 2025 at 6:50 PM
हिमाचल प्रदेश: युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
#News #RightNewsIndia #crimenews #HimachalPradeshnews
हिमाचल प्रदेश: युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में सड़क किनारे मिला, ग्रामीणों ने जताई हत्या की आशंका
Bilaspur News: शिमला-धर्मशाला राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक युवक का शव संदिग्ध हालत में मिला है। घटना उपमंडल सदर के घयाणा क्षेत्र में हुई है। मृतक की पहचान विनीत शर्मा के रूप में हुई है। वह केवल 28 साल के थे और निहारखन वासला डाकघर ब्रह्मपुखर के रहने वाले थे। उनका घर इसी राजमार्ग के किनारे स्थित है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि विनीत शाम तक घर पर ही मौजूद थे। जब उनकी मां ने सुबह उनके कमरे में देखा तो वह वहां नहीं थे। इसके बाद परिवार ने उन्हें ढूंढना शुरू किया। खोजबीन के दौरान उनका शव घर के ऊपर सड़क किनारे पड़ा मिला। इसकी सूचना तुरंत पुलिस को दी गई।
rightnewsindia.com
September 29, 2025 at 6:55 AM
SDM विकास शुक्ला: महिला पंचायत सचिव के साथ रेप, अबॉर्शन और मारपीट, SDM, वकील और पुलिस के खिलाफ पीड़िता पहुंची हाई कोर्ट
#News #RightNewsIndia #HimachalPradeshnews #sexualassaultcase
SDM विकास शुक्ला: महिला पंचायत सचिव के साथ रेप, अबॉर्शन और मारपीट, SDM, वकील और पुलिस के खिलाफ पीड़िता पहुंची हाई कोर्ट
Kullu News: हिमाचल प्रदेश के कुल्लू जिले में एक बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला पंचायत सचिव ने पूर्व एसडीएम विकास शुक्ला पर शादी का झांसा देकर यौन शोषण और गैंगरेप का प्रयास करने के गंभीर आरोप लगाए हैं। महिला का आरोप है कि पुलिस ने एक साल बीत जाने के बाद भी उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नहीं की। मजबूरन उसे हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय का दरवाजा खटखटाना पड़ा है, जहां उसने अपनी सुरक्षा की गुहार लगाई है।
rightnewsindia.com
September 26, 2025 at 4:23 AM
हिमाचल प्रदेश: 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी करेंगे 24 घंटे की हड़ताल, मंडी में होगी बड़ी विरोध रैली
#News #RightNewsIndia #ambulancestrike #HimachalPradeshnews
हिमाचल प्रदेश: 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी करेंगे 24 घंटे की हड़ताल, मंडी में होगी बड़ी विरोध रैली
Mandi News: हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं के कर्मचारियों ने अपनी मांगों को लेकर हड़ताल का ऐलान किया है। यह हड़ताल 2 अक्टूबर की शाम 8 बजे शुरू होकर 3 अक्टूबर की शाम 8 बजे तक चलेगी। इस दौरान मंडी शहर में एक बड़ी विरोध रैली निकाली जाएगी। कर्मचारियों का आरोप है कि उन्हें न्यूनतम वेतन तक नहीं दिया जा रहा है और ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता।
rightnewsindia.com
September 25, 2025 at 1:24 PM
अनिरुद्ध सिंह: NHAI पर भड़के हिमाचल प्रदेश मंत्री, NH-707 निर्माण में बड़ी धांधली के लगाए आरोप
#News #RightNewsIndia #HimachalPradeshnews #AniruddhSingh
अनिरुद्ध सिंह: NHAI पर भड़के हिमाचल प्रदेश मंत्री, NH-707 निर्माण में बड़ी धांधली के लगाए आरोप
Shimla News: हिमाचल प्रदेश के मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने सिरमौर जिले में एनएच-707 के निर्माण कार्य में बड़े पैमाने पर अनियमितताओं का खुलासा किया है। मंत्री ने धांधली की जांच और दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। यह घोषणा उन्होंने सोमवार को शिमला में एक प्रेस वार्ता के दौरान की।
rightnewsindia.com
September 22, 2025 at 10:45 AM
हिमाचल प्रदेश सरकार: हाई कोर्ट ने जदरांगल परिसर विलंब पर लगाया 25,000 रुपये का जुर्माना
HimachalPradeshnews# Central Universit# Dharamshala
हिमाचल प्रदेश सरकार: हाई कोर्ट ने जदरांगल परिसर विलंब पर लगाया 25,000 रुपये का जुर्माना
Dharamshala News: हिमाचल प्रदेश हाई कोर्ट ने धर्मशाला स्थित केंद्रीय विश्वविद्यालय के जदरांगल परिसर के निर्माण में हुई देरी पर राज्य सरकार को फटकार लगाई है। अदालत ने तीन बार समय देने के बाद भी सरकार द्वारा अपना पक्ष रखने में नाकामी पर 25,000 रुपये का जुर्माना लगाया है। यह आदेश अतुल भारद्वाज की याचिका पर सुनवाई के दौरान पारित किया गया।
rightnewsindia.com
September 20, 2025 at 11:18 AM
शिमला: पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ थाने में महिला पुलिस अधिकारी और ड्राइवर ने की मारपीट, जांच शुरू
#News #policebrutality #HimachalPradeshnews
शिमला: पुलिस कॉन्स्टेबल के साथ थाने में महिला पुलिस अधिकारी और ड्राइवर ने की मारपीट, जांच शुरू
Shimla News: हिमाचल प्रदेश की शिमला पुलिस एक बार फिर विवादों में है। एक पुलिस कॉन्स्टेबल ने महिला अधिकारी और उनके ड्राइवर पर मारपीट का आरोप लगाया है। पीड़ित कॉन्स्टेबल के शरीर पर कई जगह चोट के निशान हैं। यह घटना 17 सितंबर की रात की है। कॉन्स्टेबल अपने घरेलू मामले की शिकायत लेकर थाने पहुंचा था। आरोप है कि उसे दो घंटे तक थाने में बैठाकर रखा गया। जब उसने शिकायत दर्ज न होने का सवाल किया तो महिला अधिकारी के ड्राइवर ने उसे पकड़ा।
rightnewsindia.com
September 19, 2025 at 5:05 PM
हिमाचल प्रदेश: जमीन विवाद में थाना ज्वाली के बनोली में दराट से जानलेवा हमला, बुजुर्ग गंभीर
#News #crimenews #himachalpradeshnews
हिमाचल प्रदेश: जमीन विवाद में थाना ज्वाली के बनोली में दराट से जानलेवा हमला, बुजुर्ग गंभीर
Kangra News: पुलिस थाना ज्वाली अंतर्गत बनोली पंचायत में जमीन विवाद के चलते एक बुजुर्ग व्यक्ति पर दराट से जानलेवा हमला हुआ है। 57 वर्षीय करनैल सिंह पर तब हमला किया गया जब वह अपने घर के बाहर सो रहे थे। गर्दन पर गहरे वार के बाद उन्हें अमृतसर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
rightnewsindia.com
September 19, 2025 at 1:36 PM
हिमाचल प्रदेश: टांडा मेडिकल कॉलेज में आईपीएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार मामले में होगी कानूनी कार्रवाई, डीजीपी ने दिए निर्देश
#News #RightNewsIndia #HindiNews #himachalpradeshnews #IPSofficer
हिमाचल प्रदेश: टांडा मेडिकल कॉलेज में आईपीएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार मामले में होगी कानूनी कार्रवाई, डीजीपी ने दिए निर्देश
Kangra News: डॉ. राजेंद्र प्रसाद मेडिकल कॉलेज टांडा में आईपीएस अधिकारी के साथ दुर्व्यवहार के मामले में कानूनी कार्रवाई की जाएगी। हिमाचल प्रदेश पुलिस महानिदेशक अशोक तिवारी ने इस संबंध में दिशा-निर्देश जारी किए हैं। डीजीपी ने कांगड़ा के पुलिस अधीक्षक अशोक रत्न को मामले की गहन जांच कर उचित कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। यह घटना 12 सितंबर को रोबोटिक्स सर्जरी के उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान हुई थी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू मुख्य अतिथि के रूप में कार्यक्रम में शामिल होने वाले थे। मौसम खराब होने के कारण वह टांडा नहीं पहुंच पाए और उन्होंने वर्चुअली रूप से रोबोटिक्स सर्जरी का उद्घाटन किया। इस दौरान स्वास्थ्य मंत्री कर्नल धनीराम शांडिल, कृषि मंत्री चौधरी चंद्र कुमार और नगरोटा बगवां के विधायक आरएस बाली सहित अन्य नेता मौजूद थे।
rightnewsindia.com
September 15, 2025 at 3:17 PM
हिमाचल प्रदेश: धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने NHAI के खिलाफ शुरू किया अनशन, जानें क्या रहा कारण
#News #nationalhighway #himachalpradeshnews
हिमाचल प्रदेश: धर्मपुर विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने NHAI के खिलाफ शुरू किया अनशन, जानें क्या रहा कारण
Mandi News: हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में धर्मपुर के कांग्रेस विधायक चंद्रशेखर ठाकुर ने राष्ट्रीय राजमार्ग निर्माण में लापरवाही के खिलाफ अनशन शुरू कर दिया है। वे निर्माण कंपनी और सड़क परिवहन मंत्रालय के अधिकारियों के खिलाफ तब तक धरने पर रहेंगे जब तक केंद्र सरकार हस्तक्षेप नहीं करती। विधायक का आरोप है कि मंडी-जालंधर राष्ट्रीय राजमार्ग 003 का निर्माण कार्य पिछले चार साल से धीमी गति से चल रहा है। इसकी वजह से स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। कंपनी की गलत कटिंग से कई मकानों में दरारें आ गई हैं।
rightnewsindia.com
September 9, 2025 at 3:50 AM
मंडी पुलिस: हेरोइन तस्करी में पंजाब के युवक सहित 4 गिरफ्तार, 17 ग्राम चिट्टा बरामद
#News #drugseizure #himachalpradeshnews
मंडी पुलिस: हेरोइन तस्करी में पंजाब के युवक सहित 4 गिरफ्तार, 17 ग्राम चिट्टा बरामद
Mandi News: मंडी जिला पुलिस ने नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाई जा रही मुहिम के तहत दो अलग-अलग मामलों में महत्वपूर्ण सफलता हासिल की है। पुलिस ने कुल 17 ग्राम हेरोइन बरामद करते हुए चार संदिग्धों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रविवार रात को औट और हटली थाना क्षेत्र में की गई। पहले मामले में औट पुलिस ने गश्त के दौरन एक युवक से 14 ग्राम चिट्टा बरामद किया। आरोपी की पहचान पंजाब के बठिंडा जिले के निवासी नवनीत गर्ग के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया।
rightnewsindia.com
September 8, 2025 at 12:46 PM
हिमाचल प्रदेश: चम्बा के जंगल में भालू ने ली 11 साल की मासूम बच्ची की जान, जानें क्या बोले ग्रामीण
#News #wildanimalattack #himachalpradeshnews
हिमाचल प्रदेश: चम्बा के जंगल में भालू ने ली 11 साल की मासूम बच्ची की जान, जानें क्या बोले ग्रामीण
Chamba News: चम्बा जिले के चुराह क्षेत्र में एक भालू ने 11 वर्षीय मासूम बच्ची की जान ले ली। आयल पंचायत के गाँव चुहाली की रहने वाली आईशा बेगम अपनी सहेली के साथ बकरियाँ चराने जा रही थी। गाँव से महज 500 मीटर दूर जंगल में अचानक एक भालू ने उस पर हमला कर दिया। भालू ने बच्ची को उठाकर जंगल की ओर ले गया। हमले के समय उसकी सहेली झाड़ियों में छिप गई जिससे उसकी जान बच गई। घटना की सूचना मिलते ही ग्रामीणों ने बच्ची की तलाश शुरू की। कुछ देर बाद उन्हें बच्ची का लहूलुहान शव जंगल में मिला।
rightnewsindia.com
September 8, 2025 at 12:11 PM
हिमाचल प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कटौती के फैसले को वापस लेगी सरकार, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
#News #himachalpradeshnews #governmentemployeessalary
हिमाचल प्रदेश: सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कटौती के फैसले को वापस लेगी सरकार, सीएम सुक्खू ने की घोषणा
Shimla News: हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने सरकारी कर्मचारियों के वेतन में कटौती से जुड़े अपने फैसले को वापस लेने की घोषणा की है। शिमला में एक कार्यक्रम के दौरान सीएम ने कहा कि वित्त विभाग द्वारा जारी अधिसूचना को रद्द किया जाएगा। इस फैसले से राज्य के हज़ारों कर्मचारियों और युवाओं को राहत मिलेगी। मुख्यमंत्री ने स्पष्ट किया कि कर्मचारियों को जो पैसा दिया जा चुका है, उसे वापस नहीं लिया जाएगा। उन्होंने कहा कि एक बार दी गई सैलरी वापस नहीं ली जाएगी। सरकार अब इस नए प्रावधान को केवल भविष्य की नई भर्तियों पर लागू करने पर विचार करेगी। इससे मौजूदा कर्मचारियों को किसी प्रकार की आर्थिक हानि नहीं होगी।
rightnewsindia.com
September 8, 2025 at 10:04 AM
हिमाचल प्रदेश सरकार: हायर ग्रेड-पे अधिसूचना वापसी पर कर्मचारी नाराज, सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
#News #himachalpradeshnews #governmentemployees
हिमाचल प्रदेश सरकार: हायर ग्रेड-पे अधिसूचना वापसी पर कर्मचारी नाराज, सीएम से मिलेगा प्रतिनिधिमंडल
Shimla News: हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा हायर ग्रेड-पे की अधिसूचना वापस लेने के फैसले पर राज्य के कर्मचारी संगठन नाराजगी जता रहे हैं। इस मामले को लेकर सोमवार को कर्मचारियों का एक प्रतिनिधिमंडल मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से मुलाकात करेगा और इस कदम को तत्काल वापस लेने की मांग करेगा। अराजपत्रित कर्मचारी सेवाएं महासंघ और गैर शिक्षक कर्मचारी महासंघ ने वर्चुअल बैठक कर इस मुद्दे पर चर्चा की। बैठक में यह तय किया गया कि एक शिष्टमंडल मुख्यमंत्री और मुख्य सचिव प्रबोध सक्सेना से मिलेगा। प्रतिनिधिमंडल वित्त विभाग की इस अधिसूचना को तुरंत रद्द करने की मांग करेगा।
rightnewsindia.com
September 7, 2025 at 1:47 PM
हिमाचल प्रदेश: मनाली की तिब्बत कॉलोनी में भूस्खलन से हुई भारी तबाही, जानें क्या बताया जा रहा कारण
#News #himachalpradeshnews #manalilandslide
हिमाचल प्रदेश: मनाली की तिब्बत कॉलोनी में भूस्खलन से हुई भारी तबाही, जानें क्या बताया जा रहा कारण
Kullu News: हिमाचल प्रदेश के मनाली में तिब्बत कॉलोनी में भारी भूस्खलन से गंभीर तबाही हुई है। भारी बारिश के बाद हुए लैंडस्लाइड ने कई मकानों को पूरी तरह जमींदोज कर दिया। कई घरों में मलबा भर गया है जबकि अनेक इमारतों में गहरी दरारें आई हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि समय पर पेड़ न काटे जाने से यह नुकसान हुआ। तिब्बत कॉलोनी की पार्षद चुमी डोलमा ने बताया कि यहां 45 मकान तिब्बती शरणार्थियों के हैं। करीब दर्जन भर मकान स्थानीय निवासियों के हैं। भूस्खलन में चार घर पूरी तरह ध्वस्त हो गए हैं। दर्जनों मकान दरक गए हैं और उनमें मलबा भर गया है। कॉलोनी में हर तरफ मलबे के ढेर और टूटी इमारतें दिखाई दे रही हैं।
rightnewsindia.com
September 6, 2025 at 8:12 AM
हिमाचल प्रदेश: लोक उपयोगिता प्रतिषेध विधेयक पारित, विघ्न डालने पर छह माह की कैद
#News #himachalpradeshnews #utilityprohibitionbill
हिमाचल प्रदेश: लोक उपयोगिता प्रतिषेध विधेयक पारित, विघ्न डालने पर छह माह की कैद
Shimla News: हिमाचल प्रदेश विधानसभा ने सोमवार को लोक उपयोगिता प्रतिषेध विधेयक पारित किया। यह विधेयक ध्वनिमत से पास हुआ। अधिसूचना जारी होते ही यह कानून लागू हो जाएगा। नए कानून के तहत किसी भी लोक उपयोगिता में विघ्न डालने पर छह माह तक की कैद और दो से दस हजार रुपये तक जुर्माना हो सकेगा। मंत्री ने पेश किया विधेयक राजस्व मंत्री जगत सिंह नेगी की अनुपस्थिति में शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर ने सदन में यह विधेयक पेश किया। बीते सप्ताह शुक्रवार को भी रोहित ठाकुर ने इसे सदन में प्रस्तुत किया था। विधेयक का उद्देश्य लोक उपयोगिताओं को संरक्षण प्रदान करना है।
rightnewsindia.com
September 1, 2025 at 7:13 PM
मणिमहेश यात्रा: भारी बारिश में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए बुरी खबर, एक और शव मिला; अब तक कुल 23 की मौत
#News #ManimaheshYatra #HimachalPradeshnews
मणिमहेश यात्रा: भारी बारिश में फंसे तीर्थयात्रियों के लिए बुरी खबर, एक और शव मिला; अब तक कुल 23 की मौत
Chamba News: मणिमहेश यात्रा के दौरान अब तक 23 श्रद्धालुओं की मौत हो चुकी है। एसडीआरएफ टीमों ने कुगती परिक्रमा मार्ग से आठ लोगों को बचाया है और एक शव बरामद किया है। भारी बारिश के कारण हुई इस त्रासदी में आठ लोग अभी भी लापता हैं। मौतों का कारण सांस लेने में तकलीफ और भूस्खलन बताया जा रहा है। बचाव अभियान जारी एसडीआरएफ की टीमें लगातार राहत कार्य में जुटी हुई हैं। एसडीआरएफ एसपी अर्जित सेन ने बताया कि एक टीम कुगती मार्ग से परिक्रमा वाले रास्ते पर पहुंची है। टीम ने आठ लोगों को सुरक्षित निकाला और एक शव बरामद किया। दुर्गम इलाकों में राहत कार्य के लिए पोर्टरों की सहायता ली जा रही है।
rightnewsindia.com
August 31, 2025 at 4:30 AM
Manimahesh Yatra: नहीं पहुंचे शिव चेले, टूट गई सदियों पुरानी 'डल तोड़ने' की परंपरा, जानें क्या रहा बड़ा कारण
#News #ManimaheshYatra #HimachalPradeshnews
Manimahesh Yatra: नहीं पहुंचे शिव चेले, टूट गई सदियों पुरानी ‘डल तोड़ने’ की परंपरा, जानें क्या रहा बड़ा कारण
Chamba News: इस साल हिमाचल प्रदेश के चंबा जिले में पवित्र मणिमहेश यात्रा की सदियों पुरानी परंपरा टूट गई है। भारी बारिश और भूस्खलन के कारण यात्रा मार्ग बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। इस वजह से संचुई गांव के शिव चेले डल झील तक नहीं पहुंच पाए और डल तोड़ने की रस्म नहीं हो सकी। यह पहला मौका है जब यह धार्मिक परंपरा भयंकर मौसम के आगे टूट गई। मार्ग बाधित होने के कारण लौटे शिव चेले राधा अष्टमी के पावन दिन पर शिव चेले और कार्तिक स्वामी मंदिर के गुरु डल तोड़ने की रस्म निभाने के लिए रवाना हुए। लेकिन हड़सर के ऊपरी इलाके में मार्ग पूरी तरह बंद होने के कारण उन्हें वापस लौटना पड़ा। भारी बारिश ने पूरे क्षेत्र में तबाही मचा दी है। सड़कें जगह-जगह से कट गई हैं।
rightnewsindia.com
August 30, 2025 at 4:02 PM